मच्छर काटने से होने वाली खुजली और दर्द कर रहा परेशान, इन उपायों से मिलेगा आराम

By: Ankur Tue, 26 July 2022 2:58:38

मच्छर काटने से होने वाली खुजली और दर्द कर रहा परेशान, इन उपायों से मिलेगा आराम

बरसात के इन दिनों में मच्छरों का आतंक भी बढ़ जाता हैं और वे कई बीमारियां फैलाने का काम करते हैं। डेंगू और मलेरिया जैसी घातक बीमारी मलेरिया के कारण ही होती हैं। हांलाकि सभी मच्छर बीमारी फैलाने वाले नहीं होते हैं, लेकिन इनके काटने से सूजन, खुजली और दर्द की समस्या तो होती ही हैं। बच्चों को मच्छर से बचाने के लिए लोग मच्छरदानी और मच्छर भगाने वाली क्रीम या अन्य चीजों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी मच्छरों के आतंक से पूरी तरह बचा नहीं पाते हैं। देखने को मिलता हैं कि बच्चों को मच्छर के काटने से स्किन पर लाल चकते और खुजली होने लगती है। इससे राहत पाने के लिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

home remedies to treat mosquito bite,healthy living,Health tips


नींबू


मच्छर काटने पर नींबू का इस्तेमाल काफी उपयोगी है। नींबू का रस इन्फेक्शन को रोकने में भी सहायता करता है। नींबू को काट कर उसे मच्छर काटने वाली जगह पर लगाने से राहत मिलती है।

home remedies to treat mosquito bite,healthy living,Health tips

बर्फ

बर्फ का ठंडापन सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। मच्छर के काटने से कई बार स्किन पर जलन होने लगती है लेकिन बर्फ लगाने पर स्किन सुन्न हो जाती है और थोड़ी देर के लिए जलन कम हो जाती है। बर्फ को सीधे न लगाना चाहें तो आप बर्फ को कपड़े में लपेट कर प्रभावित स्किन पर लगा सकते हैं। हालांकि बर्फ को बहुत देर तक स्किन पर ना रखें।

home remedies to treat mosquito bite,healthy living,Health tips

सेब का सिरका

जब आप अपने बच्चे को नहलाने के लिए ले जाएं तो उसके नहाने के पानी को गुनगुना रखें और उसमें दो से तीन कप सेब का सिरका डालें। यह उपचार आपके बच्चे के शरीर पर मच्छरों के काटने के असर को प्रभावी ढंग से खत्म कर देता है।

home remedies to treat mosquito bite,healthy living,Health tips

एलोवेरा

एलोवेरा आपकी त्वचा के लिए चमत्कारी ढंग से काम करता है। यह मच्छर के काटने से होने वाली खुजली को दूर करने में भी मदद कर सकता है। एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मच्छरों के काटने पर एक औषधि के रूप में काम करता है। इसके लिए आप कुछ ताजा एलोवेरा जेल निकाल सकते हैं और इसे प्रभावित स्किन पर लगा सकते हैं।

home remedies to treat mosquito bite,healthy living,Health tips

प्याज

यह हर भारतीय रसोई में आसानी से मौजूद होता है। इसका इस्तेमाल कई खाद्य पदार्थों में किया जाता है। आप मच्छर के काटने पर भी प्याज का उपयोग कर सकते हैं। जिस जगह पर मच्छर के काटने से सूजन या लालिमा आ गई है आप उस जगह ताजा प्याज का एक टुकड़ा लगा सकते हैं। थोड़ी देर बार इसे पानी से धो लें। इससे सूजन काफी हद तक ठीक हो जाएगी।

home remedies to treat mosquito bite,healthy living,Health tips

दलिया

इसे नाश्ते में खाया जाता है। दलिया अपने एंटी-इचिंग (खुजली-प्रतिरोधी) गुणों के लिए जाना जाता है, इसलिए पिसे हुए ओटमील का और जरा से पानी का पेस्ट बनायें। इसे बाइट वाले एरिया पर लगा लें, इस पेस्ट को सूखने दें, फिर इसे धो लें।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com